BB14: मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं सोनाली फोगाट,जमकर वायरल हो रही हैं भाजपा नेता की ग्लैमरस तस्वीरें

1/17/2021 1:46:54 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 14' वाइल्ड कार्ड बन एंट्री करने वाली भाजपा नेता सोनाली फोगाट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वैसे तो घर के बाद सोनाली का विवादों से गहरा नाता है लेकिन अब वह शो में भी अपने बर्ताव और गाली-गलौज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

बीते दिन सोनाली और रुबीना के बीच हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसी कारण उन्हें वीकेंड के वार एपिसोड पर सलमान खान का गुस्सा सोनाली पर फूटा। लेकिन क्या आप जानते हैं सोनाली  एक माॅडल रह चुकी है।

इतना ही नहीं सोनाली को टिक टाॅक स्टार के रुप में भी पहचाना जाता है। इसके अलावा वहएक्टिंग में भी अपना हाथ जमा चुकी हैं।

उनकी माॅडलिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन पुरानी तस्वीरों में सोनाली बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। 

सोनाली एंकर भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2006 में हिसार दूरदर्शन से अपने एंकरिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके 2 साल बाद 2008 में उन्‍होंने बीजेपी जॉइन किया।

तभी से वह पार्टी की एक्‍ट‍िव मेंबर हैं। सोनाली कई पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों का चेहरा रह चुकी हैं। 2019 में आई फिल्म छोरियां छोरों से कम हैं के से हरियाणवी फिल्मों में कदम रखा था।वहीं टिकटॉक पर उन्‍हें 1 लाख 32 हजार यूजर्स फॉलो करते थे।

पति की हुई थी रहस्यमयी मौत 


साल 2016 में सोनाली फोगाट उस समय सुर्खियों में आईं जब उनके पति संजय की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।  उस वक्त सोनाली वहां पर नहीं थीं।

वह मुंबई में थीं। अपने पति की रहस्यमयी मौत के बारे में सोनाली फोगाट ने हाल ही 'बिग बॉस 14' एक एपिसोड में भी बताया था। सोनाली आज एक बेटी की मां हैं जो हाॅस्टल में रहती हैं। 


 

Smita Sharma