''बिग बाॅस 14'' में नजर आएंगी ''राधे मां'',टीआरपी के लिए मेकर्स लगा रहे हैं कई दांव !
9/2/2020 5:46:48 PM

मुंबई. पॉपलर शो बिग बॉस 14 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। शो के प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। इस बार शो में टीवी के पॉपलर स्टार्स नजर आ सकते। कई स्टार्स को साइन किया जा चुके है और कई स्टार्स साथ अभी मेकर्स की बात चल रही हैं। हाल ही में खबर है कि राधे मां शो में एंट्री कर सकती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार राधे मां के नाम से मशहूर सुखविंदर कौर को बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी इसकी राधे मां या उनकी टीम की तरफ से या फिर चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां कई विवादों में रह चुकी हैं, शायद इसी वजह से उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।
सोशल मीडिया पर 'द खबरी' ने भी ट्वीट कर बताया है कि राधे मां को 'बिग बॉस 14' के लिए अप्रोच किया गया है।
बता दें राधे मां पर एक पुरुष को उसकी पत्नी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के लिए उकसाने, लोगों से अश्लील बातें करने तक करने आरोप लग चुका है। कभी राधे मां की भक्त रहीं एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा भी उनपर आरोप लगा चुकी हैं। राधे मां का साथ छोड़ते हुए डॉली ने कहा था, ‘2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था’। इस मामले में डॉली ने राधे मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे