तो क्या बिग बॉस के शो से बाहर हो गए विशाल आदित्य सिंह, कार में बैठ घर जाते देखें गए

2/1/2020 11:23:39 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जब से बिग बॉस शुरू हुआ है तब से इस शो से जुड़ी हर अपडेट हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जैसे कि आप जानते ही हैं कि शो को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे शो खत्म होने के नजदीक पहुंच रहा है, कंटेस्टेंट्स के एविक्शन को लेकर भी चर्चा गर्म होती जा रही है।

बिग बॉस के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह को शो में शुरुआत से ही एक कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा है।

हालांकि, शो में एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के आने से विशाल एक्शन मूड में देखे गए थे, लेकिन मधुरिमा के जाते ही विशाल फिर से साइलेंट मोड में चले गए हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से विशाल आदित्य सिंह एविक्ट हो गए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर विशाल आदित्य सिंह के एविक्शन की खबर काफी वायरल हो रही है।

लोगों का कहना है कि वे कुछ समय पहले कार में बैठकर अपने घर की ओर जाते नजर आए थे। फिलहाल, विशाल के एविक्शन की खबर कितनी सच है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Pawan Insha