देर रात गर्लफ्रेंड हिमांशी संग चाट के चटखारे लेते दिखे आसिम रियाज, कैमरे पर नजर पड़ते ही  गाड़ी में बैठ रवाना हुए 'Love Birds'

1/21/2022 4:04:20 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13'सबसे पाॅपुलर सीजन माना जाता है। इस सीजन के हर कंटेस्टेंट ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाईं। शो में तीन जोड़ियां बनीं। एक सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल यानि SidNaaz, दूसरी माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा यानि PaHira और आखिरी जोड़ी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज जो फैंस के बीच AsiManshi के नाम से काफी फेमस हैं।

हाल ही में इस कपल को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया। आसिम लेडी लव हिमांशी संग मुंबई की चाट पापड़ी के चटखारे लेते दिखे।

इस दौरान हिमांशी ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं आसिम व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक पैंट में कूल दिखे। जहां हिमांशी गाड़ी में बैठी थीं। वहीं चाट खरीद रहे हैं।

चाट खरीदते हुए हर शख्स की निगाहें आसिम रियाज पर जा टिकीं थी। चाट खाने के तुरंत बाद मीडिया को पोज देते हुए, ये कपल अपने घर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान हिमांशी मीडिया को जीभ चिढ़ाती भी दिखीं।

काम की बात करें तो हिमांशी हाल ही में  गिप्पी गरेवाल की फिल्म शावा नी गिरधारी लाल में नजर आईं। वहीं आसिम भी अपने साॅन्ग्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma