बर्थडे पर Bigg Boss फेम आरती सिंह ने दिखाया अपना शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, पतली कमरिया फ्लाॅन्ट करते हुए दिए पोज

4/7/2021 10:57:29 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम आरती सिंह ने 5 अप्रैल को अपना 36 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को आरती ने भाई कृष्णा सिंह और दोस्तों साथ मनाया। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें आरती ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आरती सिंह के अंदाज काफी बदले बदले नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

बर्थडे पर आरती का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। आरती पहले से काफी फिट दिखी। बर्थडे गर्ल ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस में अपनी पतली कमरिया फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

इस दौरान आरती ने भाई कृष्णा संग जमकर पोज दिए। आरती सिंह के बर्थडे बैश की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। फैंस आरती सिंह की तस्वीरों से निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर आरती सिंह ने लिखा- बर्थडे की शाम से कुछ लम्हें।शुक्रिया मेरे जन्मदिन को शानदार बनाने के लिए।

PunjabKesari


बर्थडे से पहले आरती ने अपना एक सपना भी पूरा किया है। उन्‍होंने अपनी मेहनत की कमाई से पहली गाड़ी खरीद ली है। कृष्‍णा भी बहन की इस उपलब्‍ध‍ि पर खुश हैं। उन्‍होंने मजाक करते हुए कार के साथ आरती की तस्‍वीर पर लिखा कि बहन ने बिना उनसे पैसे लिए खुद को यह गिफ्ट दिया है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो आरती को एकता कपूर के सीरियल 'परिचय' ने खूब पाॅपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह 'उतरन' सीरियल में भी नजर आईं। 2016 में आरती सिंह 'वारिस शो में नजर आई थी। आरती सिंह आखिरी बार  'बिग बॉस 13' में नजर आईं थी। शो में उनका शानदार सफर देखने को मिला था। वह टॉप-5 में पहुची थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arrti singh (@artisingh5)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News