ससुर के अंतिम संस्कार के लिए पति संग मुंबई से गाजियाबाद के लिए रवाना हुईं शेफाली, एयरपोर्ट का हाल देख हुई हैरान

5/30/2020 9:11:20 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट और 'कांटा गर्ल' शेफाली जरीवाला के ससुर का बीतों दिनों  दौरा पड़ने से निधन हो गया। शेफाली और उनके पति पराग त्यागी अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से गाजियाबाद पहुंचे। लॉकडाउन में फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो गई है जिसके बाद दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट ली। शेफाली और पराग मुंबई में रहते हैं जबकि उनके ससुर दिल्ली में थे।

निधन की खबर सुनते ही पति-पत्नी दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। जानकारी के मुताबिक 25 मई को शेफाली के ससुर का निधन हुआ था। लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में चंद लोग ही शामिल हो पाए।

View this post on Instagram

One of the busiest airports in the world #mumbaiairport , never looked so deserted before...lifeless I can say... this has been such a saddening travel experience... no hugs, no kisses, no enthusiasm... only fear. I pray to god it all becomes normal soon... but then wondering , maybe this is the new normal.... and it’s time to accept it 💔 ... hope not ! #airportdiaries #socialdistancing #coronapocalypse #besafe #sad #hopeful #travelgram

A post shared by Shefali Jariwala🌑 (@shefalijariwala) on

इससे पहले शेफाली ने एयरपोर्ट से अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एयरपोर्ट का हाल बताया था। उन्होंने सुरक्षा के तमाम उपाय अपना रखे थे। उनका चेहरा पूरी तरह से कवर था। वहीं लाइन में खड़े हुए लोग भी काफी दूर-दूर खड़े थे।

 

तस्वीर के साथ शेफाली ने लिखा- 'दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक मुंबई एयरपोर्ट। इतना खाली पहले कभी नहीं दिखाई दिया। जैसी जिंदगी नहीं है। यात्रा का यह अनुभव दुखद रहा है। कोई गले मिलना नहीं, कोई किस नहीं, कोई जोश नहीं.. सिर्फ डर है। भगवान से विनती है कि सबकुछ जल्द ठीक हो जाए। लेकिन क्या पता यही सामान्य होना है। इसे स्वीकार भी कर लेना चाहिए। उम्मीद है ऐसा नहीं होगा।' 

बता दें कि शेफाली साॅन्ग कांटा लगा से चर्चा में आई थीं। बिग बाॅस में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वहीं उनके पति चिराग भी टीवी का जाना माना चेहरा हैं।  पराग 'पवित्र रिश्ता, 'ब्रह्मराक्षस', 'काला टीका' और 'अघोरी' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

 

Smita Sharma