पहली बार सुल्तानी अखाड़े में सुरभि से हारीं दीपिका, वहीं घर से बेघर हुईं नेहा पेंडसे

10/15/2018 10:41:22 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 इस हफ्ते नेहा पेंडसे घर से बेघर हो गईं हैं। उनके अलावा इस हफ्ते बिग बॉस ने घर से बेघर होने के लिए करणवीर बोहरा और श्रीसंत को नॉमिनेट किया था। बाद में श्रीसंत को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया।

जिसके बाद कम वोट की वजह से वीकेंड के वार के दौरान नेहा घर से बेघर हो गईं। इसके अलावा शो में काजोल की बिंदास एंट्री और डांस दीवाने के प्रतियोगियों का बिंदास अंदाज देखने को मिला। 

बीते दिनों काजोल घर के अंदर गई थीं। अब वो सभी प्रतियोगियों से मिल रही हैं। सभी ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। काजोल के घर में जाते ही जसलीन और शिवाशीष ने अपना जबरदस्त डांस शुरू कर दिया।

जसलीन और शिवाशीष के बाद अब दीपक ठाकुर और उर्वशी, काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आइकॉनिक सीन कर रहे हैं। दोनों को एक्टिंग करते देख काजोल ने खूब एंजॉय किया। 


इसके बाद सलमान सुरभि और दीपिका को सुल्तानी अखाड़े के लिए बुलाते हैं। सुल्तानी अखाड़े का पहला राउंड जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दीपिका ने तुंरत ही सुरभि पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

सुल्तानी अखाड़े में पहली बार दीपिका सुरभि से हार जाती हैं। इसके अलावा शो में नवरात्री के रंग में रंगने के लिए दिव्यांश ने एक-एक करके सभी प्रतियोगियों की खूब खिंचाई की।

वहीं डांस दिवाने का हिस्सा रहे किशन ने एक-एक करके बिग बॉस 12 की सभी हसीनाओं के साथ डांस किया। नवरात्री स्पेशल की आखिरी परफॉर्मेंस शुरू हुई।

डांस दीवाने का हिस्सा रहे प्रतियोगियों ने ढोल बाजे गाने से की शुरूआत और लवरात्री के टाइटल गाने के साथ अंत किया।


नवरात्री के जश्न के बाद सलमान नेघर से बेघर हुए कंटेस्टेंट का नाम लिया तो नेहा के नाम का ऐलान सुनते ही दीपिका भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। 

Neha