बिग बॉस 12 का दूसरा प्रोमो हुआ रिलीज, दिखा सलमान का फनी अंदाज

8/19/2018 11:59:13 AM

मुंबईः टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 का हाल ही में दूसरा प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में सलमान खान मामा-भांजे की थीम को अपने फनी अंदाज में बता रहे हैं। इस प्रोमो को राज नायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा- ‘मामा-भांजा या चाचा-भतीजा। कौन सी जोड़ी चमकेगी इस साल बिग बॉस के घर में? देखिए सलमान के साथ जल्द ही सिर्फ कलर्स पर!’

 

 

खबरों की मानें तो  इस बार  ‘बिग बॉस 12’ में 3 कॉमन जोड़ियां ओर 3 सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आने वाली हैं। 21 में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। इसके अलावा बाकी के 9 कंटेस्टेंट में 3 सेलिब्रिटीज और 9 आम लोग होंगे, जो शो में सोलो ही शिरकत करेंगे। शो के पहले दिन सलमान इनमें से 6 लोगों को सेलेक्ट कर जोड़ियां बनाएंगे।  बताया जा रहा है कि शो 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। वहीं 12 दिसंबर को खत्म हो जाएगा जिसकी वजह सलमान खान का 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी होना है। बीते सीजन में आम लोगों को मौका मिला है। वहीं कई सेलिब्रिटीज के नाम सुनने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले सलमान ने 'बिग बॉस' के कई प्रोमोज शूट किए हैं। 

Neha