सर्जरी के बाद घर लौटीं ''बिग बॉस 12'' फेम सृष्‍ट‍ि रोड़े, 6 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी एक्ट्रेस

6/29/2021 7:48:25 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 12' फेम सृष्टि रोड़े की सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस 6 दिनों से अस्पताल में थी। अब सृष्टि को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस घर वापिस आ गई है। सृष्टि ने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।


सृष्टि ने इंस्टा स्टोरी में तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सृष्टि हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस विक्ट्री साइन बना रही है। घर जाने की खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए सृष्टि ने लिखा है, 'मैं घर जा रही हूं।'

वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस का फूलों के बुके के साथ घर पर शानदार स्वागत किया जा रहा है।

तीसरी तस्वीर में सृष्टि ने अपने खास दोस्त और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की 'गेट वेल सून' वाले मेसेज को शेयर किया और लिखा,'मैं तुमलोगों को बहुत मिस कर रही हूं।' फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के ठीक होकर घर लौटने से फैंस काफी खुश हैं।


बता दें सृष्टि ने वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। जिसमें एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई थी। जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। वीडियो शेयर करते हुए सृष्टि ने कहा था- मैं 5 दिनों से अस्‍पताल में भर्ती हूं और कुछ दिनों पहले ही उनकी सर्जरी हुई है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि सृष्टि की सर्जरी क्यों हुई है। 

Content Writer

Parminder Kaur