Bigg Boss 11: के घर जाने से पहले ''अक्षरा'' ने कम किया इतने किलो वजन

10/13/2017 3:46:05 PM

मुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अक्षरा यानी हिना खान 'बिग बॉस 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। लेकिन शो में जाने से पहले उन्होंने काफी मेहनत की है। दरअसल,  इस शो में जाने के लिए हिना ने 7 किलो वजन कम किया है। 


खबर के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर आने के बाद हिना ने जिम ज्वाइन किया था और कड़ी मेहनत कर अपना वजन घटाया। गौरतलब है कि 'ये रिश्ता...' के दौरान हमेशा साड़ी में नजर आईं हिना को 'बिग बॉस' में वेस्टर्न आउटफिट में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शो के लिए ये आउटफिट एंट्री से पहले हिना ने पर्सनली चूज किए हैं। 

हिना का यह दूसरा रियलिटी शो है। इससे पहले वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' में नजर आई, जिसकी वे फर्स्ट रनरअप रही थीं। 

वैसे, उन्होंने 'परफेक्ट ब्राइड', 'मास्टरशेफ- किचन के सुपरस्टार्स' और 'इंडिया बनेगा मंच' जैसे रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। लेकिन इनमें सिर्फ उनका स्पेशल अपीयरेंस था।