Bigg Boss 11 में शुरू हुआ नजदीकियों का सिलसिला, इस कंटेस्टेंट से जुड़ रहा ''अक्षरा'' का नाम

10/4/2017 9:46:38 AM

मुंबई: 'बिग बॉस' के 11वे सीजन की धमाकेदार शुरुआत के बाद घर में दूसरे एपिसोड का पहला नॉमिनेशन हुआ। जिसमें शिल्पा शिंदे, ज्योति कुमारी, जुबैर खान, अर्शी खान और बंदगी कालरा को मिलाकर पांच कंटेस्टेंट एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इसी बीच घर को पहले लवबर्ड भी मिल गए हैं। जिनकी नजदीकियों के बारे में घर के सभी कंटेस्टेंट ने चर्चा शुरु कर दी हैं। 

घर में पहले लव-बर्ड्स के तौर पर प्रियंक शर्मा और हिना खान का नाम जोड़ा जा रहा है। दरअसल प्रियंक जब शर्टलैस होकर वर्कआउट कर रहे थे उस दौरान अक्षरा उर्फ हिना भी उनके साथ वर्कआउट करने लगीं। दोनों न सिर्फ वर्कआउट के दौरान काफी देर तक साथ रहे बल्कि उन्होंने बाद में एकसाथ टाइम भी स्पेंड किया। हिना और प्रियंका की इन्हीं बढ़ती नजदीकियों को देखकर हाउस मेट्स ने उनके लिंकअप के बारे में बातें करनी शुरु कर दी हैं।

हिना और प्रियंका की बढ़ती नजदीकियों को देख बेनाफशा सूनावाला के साथ बैठे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता कमेंट करते दिखे। उन्होंने दोनों को देखकर कहा- "दिल तो पागल है.."।


बेनाफशा उनकी बात काटकर दोनों को सिर्फ दोस्त बतातीं नजर आईं तो वहीं विकास का कहना था कि "दोस्ती ही प्यार है...।"