Bigg Boss 11: हिना और बेनफशा ने केक काट कर घरवालों के साथ मनाया अपना बर्थडे

10/3/2017 9:40:56 AM

मुंबई: बिग बॉस' का 11वां सीजन शुरु हो गया है। शो के पहले दिन ही घर में कंटेस्टेंट के बीर गहमागहमी नजर आई। एपिसोड में जहां घर के मैन कंटेस्टेंट की पड़ोसियों से नोकझोंक हुई। वहीं 'भाबीजी घर पर हैं' की भाभीजी उर्फ शिल्पा शिंदे प्रोड्यूसर विकास गुप्ता फिर से शो वाले पुराने मामले पर झगड़ते नजर आए।

 

बता दें आज (2 अक्टूबर) दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिना खान और बेनफशा सोनावाला ने बिग बॉस के घर के अंदर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।  इसलिए, 'बिग बॉस' ने इन कंटेस्टेंट्स के लिए एक सरप्राइज इवेंट का भी अयोजन किया। 

 

 'बिग बॉस' ने हिना और बेनफशाके लिए एक केक भेजा और दोनों कंटेस्टेंट्स को जन्मदिन की बधाई दी। बिग बॉस के बाकी घर वालों ने भी दोनों को जन्मदिन पर बधाई दी। हिना और बेनफशा ने बिग बॉस को बर्थडे का सरप्राइज इंवेंट ऑर्गनाइज करने के लिए धन्यवाद किया।