''बिग बॉस'' की ये कंटेस्टेंट शादी के 12 साल बाद बनी मां, काले रंग की वजह से उड़ चुका है मजाक

11/13/2017 2:23:40 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी की फैमिली फोटोज सामने आईं हैं। महजबी की डेढ़ साल की एक बेटी है, जो शादी के 12 साल बाद पैदा हुई थी। वहीं, उनके हसबैंड अजीम शेख मॉडलिंग करते हैं।

महजबी ने बिग बॉस के घर में एक बार बताया था कि उनके हसैंबड अजीम शेख उनसे बेहद प्यार करते हैं। शादी के 10 साल बाद भी जब उनका कोई बच्चा नहीं हुआ तो भी अजीम ने दूसरी शादी नहीं की। उन्होंने बताया कि बेटी अयात शादी के 12 साल बाद पैदा हुई थी। 

बता दें कि बिग बॉस के घर में महजबी के डार्क कॉम्प्लेक्शन को लेकर भी मजाक उड़ चुका है। पुनीश उनका मजाक उड़ा चुका है। इसके जवाब में महजबी ने कहा था यदि वे मेकअप कर ले तो किसी भी फेयर कॉम्प्लेक्शन वाली लड़की के साथ कॉम्पिटिशन कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा था कि उनका भाई वसीम शेख म्यूजिक वीडियो बनाता है, उसी ने उन्हें मॉडलिंग का भी ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

कुछ दिन पहले बिग बॉस के घर में महजबी का एक अलग अवतार देखने को मिला था।

खबरों की मानें तो उनके अंदर भूत आ गया था। हिना खान से हुई बातचीत में महजबी ने बताया था कि उनके अंदर आत्मा (भूत) आ जाती है और पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है।