सलमान खान के शो Bigg Boss 11 में हॉटनैस का भरपूर तड़का लगाएंगी ये हसीना, देखें तस्वीरें

9/28/2017 1:45:56 PM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर  सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' पहली अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरफ इस सीजन में भी फैशन और हुस्न का तड़का लगेगा।  इन्हीं में से एक होंगी एमटीवी की वीजे बेनफ्शा सूनावाला। 

 


खबरों की मानें तो बेनफ्शा बिग बॉस के इस सीजन में एंट्री ले सकती हैं। गोवा की रहने वाली बेनफ्शा इंडस्ट्री के लिए नई नहीं हैं। वे एमटीवी रोडीज के 13वें सीजन का हिस्सा बन टीवी पर धमाकेदार एंट्री कर चुकी हैं।

 


वैसे बेनफ्शा के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो आप उनकी हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि वे अपने स्टाइल और ग्लैमर का तड़का शो में लगाएंगी।


  

बेनफ्शा के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हालांकि, यह उनका वेरिफाइड पेज नहीं है।