BB10: मनु पंजाबी और मोनालिसा बेड पर हुए इंटीमेट, घरवाले  हो गए शॉक्ड

12/3/2016 12:54:57 PM

मुंबई: बिग बॉस सीजन 10 में रोमांस का हर रंग देखने को मिले हैं। शो में मनु पंजाबी और मोनालिसा की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं।

पिछले एपिसोड में मनु और मोनालिसा की नजदीकियों ने एक और सफर तय किया है। दोनों की इस नजदीकी को मनवीर काउच पर बैठ कर देख रहे थे। मनु, मोनालिसा को अपने चेहरे पर कुछ दिखा रहे थे जिसे मोनालिसा बड़े ही करीने से निहार रही थीं। दोनों एक दूसरे को एक अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन उनकी हरकतें  कुछ और बयान करती हैं। इस तस्वीर में मोनालिसा मनु के साथ लिपटी हुई नजर रही हैं और बहुत करीब नजर आ रही हैं।