सोशल मीडिया पर फिर चला शहनाज गिल का जादू, Twitter पर ट्रेंड कर रहा है #ShehnaazMagicEverywhere

4/12/2020 2:20:56 PM

मुंबई: पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल को 'बिग बाॅस 13' से निकलने के बाद सबसे ज्यादा पाॅपुलैरिटी मिली है। बिग बॉस के बाद शहनाज ने जितनी पॉपुलैरिटी कमाई है, उतनी तो शायद किसी भी दूसरे कलाकार ने नहीं कमाई है। शो में 'पंजाब की कैटरीना' के नाम से एंट्री लेने वाली शहनाज ने अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना लिया। वह सिर्फ पंजाब की कैटरीना ही नहीं बल्कि अब देश की शहनाज गिल बन गई हैं।

शहनाज के फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए कुछ ना कुछ स्पेशल करते ही रहते हैं। रोज उनके नाम से कोई ना कोई हैशटैग ट्रेंड कर रहा होता है। इसी बीच एक बार फिर कुछ ऐसा ही होता दिखा। शनिवार से ट्विटर पर #ShehnaazMagicEverywhere  ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि ये हैशटैग ट्रेंड जरूर कर रहा है लेकिन इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं है। शहनाज के फैंस उन्हें इस बात का एहसास करवाना चाहते हैं कि समय कुछ भी हो, हालात कैसे भी हो, वो उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। इतना ही नहीं शनिवार के शहनाज का ट्विटर अकाउंट भी वैरिफाइड हो गया है।

इस बात से खुश होकर लोग ट्विटर पर शहनाज के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'शहनाज को अच्छा लगता है अगर हम बिना किसी कारण के उनको ट्रेंड करवाएं।

ये वो समय है जब हम ये बताना चाहते हैं कि हमे शहनाज से कुछ नहीं चाहिए। एक और यूजर ने लिखा-'हम इसी अंदाज में आपको अपना प्यार दिखाते रहेंगे। आप जिंदगी की हर खुशी डिजर्व करती हैं।

शहनाज ने इस अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया 

 फैंस के इस प्यार को शहनाज गिल ने नजरअंदाज नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। शहनाज ने ट्वीट कर लिखा-'#ShehnaazMagicEverywhere पूरे इंडिया में ट्रेंड कर रहा है। आपके इस प्यार के लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया कहती हूं।

बता दें कि शहनाज ने साल 2015 में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद शहनाज कई वीडियो सॉन्ग में नजर आईं। हालांकि पंजाब की सिंगर हिमांशी खुराना संग हुईं काॅन्ट्रोवर्सी के बाद उनके करियर पर काफी प्रभाव पड़ा। लेकिन बिग बाॅस में एंट्री के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। काम की बात करें तो बिग बाॅस से निकलने के बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा नें नजर आईं थी। इस साॅन्ग को अब तक 51 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

Smita Sharma