तनुश्री से पहले ये एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार, फंसे हैं कई बड़े स्टार्स

9/30/2018 4:17:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और डांस कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया है। जहां कई बड़े स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में उतरें हैं तो कई इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसे आरोपों का सिलसिला काफी देर चलता आ रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनपर एेसे आरोप लग चुके हैं। तनुश्री दत्ता से पहले इन स्टार्स ने इन आरोपों के चलते अपनी आवाज उठाई है। 


फराह नाज


बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज ने एक्टर जैकी श्रॉफ पर तब्बू को मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। फराह का आरोप था कि यह उस समय हुआ जब तब्बू सिर्फ 14 या 15 साल की थीं और वो अपनी बहन फराह के फिल्म के शूटिंग के लिए मॉरिशस गई थीं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकी ने उनकी बहन को छेड़ा था और उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की थी। वहीं जैकी पर लगाए गए ये आरोप कभी साबित नहीं हो पाए थे। इस मामले के बाद तब्बू और जैकी ने कभी साथ काम नहीं किया।

 

 

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल एक टॉक शो में खुलासा किया था कि वो बचपन में वो शोषण का शिकार हुई थीं। उन्होंने बताया कि मैंने इसके बारे में 2 से 3 साल तक किसी से बात नहीं की थी। 

 


हार्वे वाइंस्टीन

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरने वाले हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ पिछले साल आरोपों की झड़ी लग गई थी। उन पर रेप समेत यौन उत्पीड़न के अनेक आरोप लगे। वहीं बॉलीवुड में से कुछ गिने चुने स्टार्स ने ही अपना बयान दिया और चुप रहना ठीर समझा। जिसके बाद उनको फैंस की आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा। 

 

 

रेखा 


बॉलीवुड एक्ट्रेस खा की बायोग्राफी 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में राइटर यासीर उस्मान ने बताया था कि 15 साल की उम्र में रेखा का शोषण हुआ था और यह और किसी ने नहीं बल्कि उनके को-स्टार विश्वजीत ने किया था। खबरों के मुताबिक फिल्म के शॉट के लिए विश्वजीत ने रेखा को जबरदस्ती 5 मिनट तक किस किया था।

 

अली जफर 


पाक‍िस्‍तानी और बॉलीवुड एक्टर अली जफर पर पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। मीशा ने एक पोस्‍ट के जरिए सभी के सामने अपना दर्द रखा। 

 


जितेंद्र


बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र के ख़िलाफ़ भी एफ ई आर दर्ज़ हो चुकी है। दरअसल, एक महिला ने जितेंद्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने उस महिला की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्द किया। जितेंद्र को अपना कज़िन बताते वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 1971 में एक होटल के रूम में उनके साथ जितेंद्र ने गलत हरकत की।

 

विकास बहल 


फिल्म प्रोड्यूसर विकास बहल ने उनके प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी का कथित तौर पर उत्पीड़न किया, जिसकी जानकारी महिला ने कंपनी को दी थी। 

 


ममता कुलकरनी

बॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकरनी ने भी डारेक्टर राज कुमार सतोंषी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। ममता का कहना था कि राज कुमार ने फिल्म चाइना गेट के दौरान उनके साथ बदसलूकी की थी। 


मधुर भडांरकर 

फिल्म डारेक्टर मधुर भडांरकर पर प्रीती जैन नाम की एक लड़की ने काम के बदले रेप करने का आरोप लगाया था।  

 


कल्कि कोचलिन


एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी बचपन में शोषण का शिकार हो चुकी हैं। कल्कि ने बताया था कि पब्लिक प्लेस में वो भी शोषण का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पब्लिक प्लेस पर एक शख्स ने पीछे से आकर मुझे पकड़ लिया था जिससे में काफी डर गई थी।

 

 

कंगना रनौत


बेबॉक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत को भी फिजिकली अब्यूज किया जा चुका है। कंगना ने बताया कि वो शक्स मेरे पिता की उम्र का था। मैं उस समय 17 साल की थी। उसने मेरे सिर पर बहुत तेजी से मारा था कि मेरे सिर से खून निकलने लगा था, जिसके बाद उन्होंने भी उस शख्स पर सैंडल से वार किया। कंगना ने कहा कि उन्होंने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

 


सोमी अली


एक्टर सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि बचपन में उनका शोषण हुआ था। उन्होंने बताया कि 5 साल की उम्र में उनका रेप हुआ था जो कि उनके नौकर ने किया था।


 

Neha