प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने इशिता-वत्सल, मणिपुर में महिलाओं संग हुई हैवानियत पर फूटा स्टार्स का गुस्सा..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें

7/21/2023 6:22:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'दृश्यम 2' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने बुधवार को पति और एक्टर वत्सल सेठ के प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद उन्हें फैंस व करीबियों की खूब बधाइयां मिल रही हैं। तो मणिपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना सामने आई है। इस वीडियो को देख लोगों का खूब खून खौल रहा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना के सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने इशिता दत्ता-वत्सल सेठ, एक्ट्रेस ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म

'दृश्यम 2' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता के घर बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने बुधवार को पति और एक्टर वत्सल सेठ के प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत कर कपल बेहद खुश है और उन्हें फैंस व करीबियों की खूब बधाइयां मिल रही हैं।

 

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर खौला अक्षय का खून

मणिपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो आया है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना सामने आई है। इस वीडियो को देख लोगों का खूब खून खौल रहा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस घटना की निंदा की है और कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।

 

गोवा में दोस्तों संग भूमि ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन 

'दम लगाके हईशा' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर 18 जुलाई को पूरे 34 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह बर्थडे गोवा में खूब धूमधाम से मनाया। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

काम से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के आश्रम पहुंची सामंथा रुथ प्रभु 

फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही है। दरअसल, एक्ट्रेस मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं और इसका उपचार कराने के लिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया है। इसी बीच सामंथा हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में पहुंची, जहां वह ध्यान लगाते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

पेरेंट्स बनने के बाद इशिता-वत्सल अस्पताल से शेयर की पहली पोस्ट 


बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल शादी के 6 साल बाद एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 19 जुलाई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, पेरेंट्स बनने की खुशखबरी देते हुए कपल ने पहली पोस्ट शेयर की हैं और अपने बेबी की झलक फैंस को दिखाई है।

 

फिल्म की रिलीज से पहले एक दूजे की बाहों में खोए वरुण-जाह्नवी 

एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स जोड़ी बनाते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। इसी बीच वरुण  और जाह्नवी ने एक दूजे संग बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। स्टार्स की बवाल फोटोज पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

 

'कृषाय कपाड़िया...तन्वी ठक्कर-आदित्य कपाड़िया ने अपना लाडले का रखा ये प्यारा सा नाम 
 

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ फेम तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया 19 जून 2023 को पेरेंट्स हैं। एक बेटे के माता-पिता बनने के बाद कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं, अब न्यू पेरेंट्स ने हाल ही में अपने लिटिल मंचकिन के नाम का भी खुलासा कर दिया है। तन्वी-आदित्य ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अपने बच्चे का नाम रिवील किया है, जो कि फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर स्टार्स का आक्रोश

मणिपुर में हिंसा के बाद दो महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं को नग्न कर इलाके में घुमाया गया। 4 मई को हुई इस  शर्मनाक घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में खूब आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। सड़क से संसद तक इस मामले पर हंगामा मचा हुआ है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना के सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati