गीतकार नासिर फराज का निधन, Bigg Boss से साजिद के एविक्शन पर भावुक हुए घरवाले, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/16/2023 5:40:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार नासिर फराज का निधन हो गया है। बॉलीवुड के लिए कई पॉपुलर गीत लिखने वाले नासिर फराज हृदरोग से पीड़ित थे। नासिर के दोस्त और सिंगर मुज्तबा अजीज नाजा ने उनके निधन की पुष्टि की है। वहीं, नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में नेपाल की जानी मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन हो गया, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। तो एक तरफ बिग बॉस 16 के घर से साजिद खान के एविक्शन से घरवाले काफी मायूस हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...
 

विमान दुर्घटना में नेपाल की मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
 

नेपाल में रविवार को हुई विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली इस दुर्घटना में अब तक 69 शवों को बरामद किया जा चुका है। खबर है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में नेपाल की जानी मानी लोक गायिका नीरा छन्त्याल भी सफर कर रही थीं, जिनका प्लेन क्रैश में निधन हो गया है।

 

Bigg Boss 16 के घर से बाहर हुए साजिद खान, आंखों से टपक पड़े आंसू


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका उनके आलोचकों को बेसब्री से इंतजार था। लोग साजिद खान की घर में एंट्री के बाद से ही उनका विरोध कर रहे थे और उसे बिग बॉस से बाहर करने की मांग रहे थे। बीते एपिसोड में साजिद खान बिग बॉस के घर से आउट हो गए। बिग बॉस ने बताया कि साजिद का सफर इस रियलिटी शो में पूरा हो गया है।  

 

'दिल क्यों मेरा शोर करे' और 'जिंदगी दो पल की' जैसे गीत लिखने वाले गीतकार नासिर फराज का हुआ निधन


साल 2023 की शुरुआत में कई दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब हाल ही में मशहूर गीतकार नासिर फराज का निधन हो गया है। बॉलीवुड के लिए कई पॉपुलर गीत लिखने वाले नासिर फराज हृदरोग से पीड़ित थे। नासिर के दोस्त और सिंगर मुज्तबा अजीज नाजा ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

 

नौकर ने सोनम कपूर को पहनाई चप्पल, फोटो देख भड़के लोग 

एक्ट्रेस सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के बाद इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। डिलीवरी के बाद सोनम अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। इसके लिए वह खूब एक्सरसाइज कर रही हैं और योगा क्लास ले रही हैं। इसी बीच सोनम कपूर हाल ही ने अपनी योगा क्लास लेने पहुंची, जहां से उनकी एक ऐसी फोटो ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसने सनसनी मचा दी। इस तस्वीर में यूजर्स आग-बबूला हो गए और एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाने लगे।

 

बिग बॉस से बाहर हाते ही भाई साजिद और अब्दू का फराह ने किया जोरदार स्वागत

 
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब शो से एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते नजर आ रहे हैं। रविवार के एपिसोड में अब्दु के बाद साजिद खान भी घर से बाहर हो गए। साजिद घर से विदा लेते वक्त काफी इमोशनल हो गए और घरवालों को भी भावुक कर दिया। वहीं, बिग बॉस से आउट होने के बाद साजिद की बहन और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने भाई और अब्दू रोजिक का घर में जबरदस्त स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। फराह द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

परिवार के साथ सोनम ने मनाई मकर संक्रांति

एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया की दुनिया में खासी एक्टिव रहती हैं। बीते शनिवार सोनम अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति मनाई। इस दौरान वह अपने लुक से फेस्टिव वाइब्स देती दिखीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। सोनम का ये लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

 

साजिद के एविक्शन पर घरवालों ने बहाई आंसुओं की नदियां
 

बिग बॉस 16 जैसे जैसे इसके फिनाले के नजदीक जा रहा है, और भी इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु रोजिक के बाद अब साजिद खान की विदाई हो गई है। घर से विदा लेते वक्त साजिद खान काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने घरवालों को भी रुला दिया।


बेटी राशा ने खत्म की स्कूल की पढ़ाई, भावुक हुईं रवीना टंडन 
 
हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रवीना ने बताया कि उनकी बेटी राशा थडानी के स्कूल की पढ़ाई खत्म कर ली है और इसे लेकर उन्होंने एक खास नोट भी लिखा, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News