बिपाशा-करण के घर गूंजी नन्ही परी की किलकारी, कस्टम विभाग ने शाहरुख को एयरपोर्ट पर रोका..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
11/12/2022 5:22:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन से आज एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। वहीं मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वह मुंबई के हाॅस्टिपल में एडमिट है। पिछले 7 महीनों से कैंसर को फाइट दे रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। एक तरफ शुक्रवार रात शाहरुख खान और उनकी टीम को कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया और नियमों के उल्लंघन के आरोप में घंटों तक पूछताछ भी की। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी पढ़ें...
मां बनीं 43 की बिपाशा बसु, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी
बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। 6 नवंबर को बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक प्यारी सी मां बनीं। वहीं 11 नवंबर को एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के घर दूसरी बार लक्ष्मी आईं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बिपाशा बसु हैं। बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नन्हीं लक्ष्मी का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी तक बिपाशा या करण की तरफ से इस गुडन्यूज की पुष्टि नहीं की गई है।
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से बुरी तरह टूटी 18 साल की बेटी
पाॅपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार को सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया। 46 साल के सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन हाॅस्पिटल ले जा गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर ने उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं। इन सबके अलावा जो सबसे ज्यादा दुख से जूझ रहा है वो है उनकी पत्नी एलेसिया राउत और दोनों बच्चे डिजा सूर्यवंशी और मार्क। हाल ही में एक्टर की बेटी डिजा का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें हाॅस्पिटल के बाहर देखा जा सकता है। पिता के निधन की खबर मिलते ही डिजा हाॅस्पिटल दौड़ते हुए पहुंच गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिजा हाॅस्पिटल की सीढ़ियों पर बैठ फूट-फूट कर रो रही हैं। वहीं उनके दोस्त उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। पिता को खोने के बाद 18 साल की डिजा बेहद टूट गई हैं। डिजा का ये वीडियो हर किसी के दिल को तोड़ रहा है।
7 महीनों से कैंसर से लड़ रही हैं एक्ट्रेस रोजलिन खान
मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि रोजलिन खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वह मुंबई के हाॅस्टिपल में एडमिट है। पिछले 7 महीनों से कैंसर को फाइट दे रही हैं।इसकी जानकारी खुद माॅडल ने पोस्ट शेयर कर दी। शेयर की पोस्ट में रोजलिन हाॅस्पिटल बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। भले ही रोजलिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
बिन बाप की बच्ची का सहारा बने 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन
बी-टाउन इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। ये स्टार्स ना सिर्फ अपनी बढ़िया एक्टिंग के चलते दर्शकों का दिल जीतते हैं बल्कि असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा कर देते हैं जो उनकी वाहवाही करवाता है। ऐसा ही कुछ पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भी किया है जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है। दरअसल, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने केरल की एक होनहार छात्रा के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है अल्लू अर्जुन ने जिस मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्चा उठाया है, उसने हाल ही में पिता को खोया है।
बैटमैन फेम केविन कॉनरॉय का निधन
सुपरहीरो बैटमैन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि एक्टर और वॉइस ओ मवर आर्टिस्ट केविन कॉनरॉय का निधन हो गया है। एक्टर ने 66 की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि केविन को कैंसर की बीमारी थी और इसी ने उनकी जान ली है। केविन कॉनरॉय ही बैटमैन की एनिमेटेड सीरीज में ब्रूस वेन यानी बैटमैन के किरदार को आवाज देते थे।
अंतिम सफर पर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, टूटे दिल से बेटी ने निभाईं पिता की आखिरी रस्में
पाॅपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को (11 नवंबर) को निधन हो गया। 46 साल के सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा।उन्हें फौरन हाॅस्पिटल ले जा गया लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं गया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के यूं चले जाने से उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है। उनकी पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हाल ही में एक्टर की अंतिम सफर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो हर किसी का दिल तोड़ रही हैं। तस्वीरों में जहां एक पत्नी अपने पति के पार्थिव शरीर को देख बुरी तरह रो रही हैं। वहीं एक बेटी नम आंखें लिए पिता को अंतिम विदाई दे रही हैं। वह टूटे दिल से अंतिम समय की रस्में निभा रही हैं।
बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी बिपाशा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। इसके साथ ही बिपाशा ने अपनी पहली लाडली की झलक शेयर की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बिपाशा और करण ने अपनी नन्हीं परी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' रखा है। तस्वीर में बिपाशा और करण अपनी लाडली के नन्हें-नन्हें पैरों को हाथों में लिए नजर आ रहे हैं। शेयर की तस्वीर में लिखा है-12.11.12। 'देवी बसु सिंह ग्रोवर'..'हमारे प्यार और माँ के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।
दिल्ली के वायु प्रदूषण पर फूटा ईशा गुप्ता का गुस्सा
दिल्ली में वायु प्रदूषण की चर्चा काफी दिनों से हो रही है। प्रदूषण बढ़ने की वजह से यहां धुंध की एक पतली परत जम गई है। अलग-अलग तरीकों से हवा में फैले इस जहर को कम करने की कोशिश की जा रही है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को कई दिक्कतें आ रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिल्ली की प्रदूषित हवा पर दुख जताया है और इसके लिए सरकार पर भी भड़ास निकाली है।
कस्टम विभाग ने शाहरुख को एयरपोर्ट पर रोका
सुपरस्टार शाहरुख खान शुक्रवार रात अपनी टीम के साथ शारजाह से लौट रहे थे कि इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उन्हें रोक लिया। न सिर्फ शाहरुख बल्कि उनकी पूरी टीम को रोककर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उनसे नियमों के उल्लंघन के आरोप में पूछताछ भी की। तकरीबन एक घंटे के बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया।
तलाक पर छलका 'बालिका वधू' फेम जैनीराज का दर्द
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और टूटना आम सी बात हो गई है। इंडस्ट्री में जोड़िया जितनी जल्दी बनती हैं, उतनी ही जल्दी टूट भी जाती हैं। अब तक कई बड़े-बड़े कपल्स का तलाक हो चुका है और रास्ते अलग होने के बाद वह अपने हिसाब से जिंदगी जीते नजर आते हैं। वहीं 7 साल पहले पत्नी से तलाक ले चुके 'बालिका वधू' फेम जैनीराज राजपुरोहित अपनी टूटी शादी का दर्द बयां किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of december: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

Kaal Bhairav Jayanti: आज मनचाहे लाभ के लिए प्रीति योग में करें बाबा भैरव की पूजा

आज है देवताओं के कोतवाल श्री भैरवनाथ का जन्म उत्सव, दुष्ट ग्रहों से बचने के लिए करें उपाय और पढ़ें कथा

America: ग्रीन कार्ड को लेकर आया नया अपडेट, रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव' को समाप्त करने के लिए द्विदलीय विधेयक किया पेश