आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, ननद के वेडिंग फंक्शन में भावुक हुईं दीपिका..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/6/2022 5:44:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज सबसे बड़ी गुडन्यूज मिली। बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे कपूर खानदान की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बहन को विदा करते हुए कपल बेहद भावुक है और सबा की वेडिंग सेरेमनी के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तो हाल ही में कंगना रनौत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

कपूर खानदान के घर आईं नन्हीं परी, मम्मी-पापा बने आलिया-रणबीर

 

कपूर खानदान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। डिलवरी के समय इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने बेटी को जन्म देने की बात बताई। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

 


34 की उम्र में सिंगर-रैपर आरोन कार्टर का निधन

 

मशहूर सिंगर-रैपर और पॉप आइकन आरोन कार्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। 34 साल के सिंगर ने शनिवार को आखिरी सांस ली। जैसे ही  आरोन कार्टर के निधन की खबर आईं फैंस सदमे में आ गए। खबरों की मानें तो सिंगर का शव संदिग्ध हालात में साउथ कैलिफोर्नियाघर में मौजूद उनके घर से ही बरामद किया गया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आरोन का निधन किन वजहों के चलते हुआ। सिंगर के निधन की जानकारी अम्ब्रेला मैनेजमेंट में कार्टर के एजेंट टेलर हेलगेसन ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार कार्टर का परिवार एक बयान जारी करेगा।

 


'बिना शादी मां बनन सकती हैं नव्या' नानी जया के बयान पर नातिन का रिएक्शन

 

बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का मीडिया के साथ 36 का आंकड़ा है। 'मिसेज बच्चन' कभी मीडिया से बात करते वक्त चिढ़ जाती हैं, तो कभी फोटोज खिंचने के लिए उनपर चिल्ला देती हैं। इन वजहों से जया बच्चन कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हुईं हैं। इन सबके अलावा वह अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले ही जया बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट पर प्री-मैरिटल प्रेग्नेंसी पर अपनी राय रखी थी, जिस पर काफी बवाल मचा था और अब इस पर श्वेता की लाडली(नव्या) का रिएक्शन सामने आया है। नव्या ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि इस पॉडकास्ट का मकसद है महिलाओं के लिए एक सेफ स्पेस क्रिएट करना और हमको लगता है कि वो करने में हम कामयाब हुए हैं।

 


सामंथा की बीमारी के बारे में जान खुद को रोक नहीं पाए नागा चैतन्य,फोन कर पूछा एक्स पत्नी का हाल 

 

साउथ फिल्म स्टार सामंथा प्रभु अपनी जिंदगी में भी कई सारे उतार-चढ़ाव झेले हैं। डाइवोर्स के बाद भी उन्होंने अपने हौंसले नहीं गिरने दिए। मगर लाइफ ने एक बार फिर उन्हें चुनौती दी। 35 साल की एक्ट्रेस लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। सामंथा ने 2 महीन बाद पोस्ट शेयर कर मायोसिटिस नाम की बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी दी।  सामंथा  ने बताया कि उनकी तबियत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। मगर वो रिकवरी की ओर है। सामंथा की बीमारी के बारे में पता चलते ही हर कोई परेशान हो गया। इसका नहीं  सामंथा रुथ प्रभु की तबियत के बारे में जानकारी सामने आते ही एक्स हसबैंड नागा चैतन्य भी परेशान हो गए। एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि उनके एक्स पति नागा चैतन्य भी सामंथा की हेल्थ को लेकर परेशान हैं और उन्होंने एक्स पत्नी को कॉल कर उनका हाल चाल भी लिया है। 

 

 

'हमारी बेबी आ गई...मां बनने के बाद आलिया भट्ट का पहला पोस्ट

 

बी-टाउन के गलियारों से रविवार की दोपहर एक खुशखबरी सुनने को मिली। खबर थी कि कपूर खानदान के घर खुशियों ने दस्तक दी।बाॅलीवुड के कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब इस खबर को आलिया ने भी पोस्ट शेयर कर पक्का कर दिया। बेटी के जन्म के बाद आलिया ने इंस्टा पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया। आलिया ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें शेर, शेरनी और उनका नन्हा बच्चा नजर आ रहा है। इसके साथ आलिया ने लिखा-'हमारी बेबी आ गई है और ये कितनी मैजिकल गर्ल है। हम प्यार से भरे हुए हैं। पेरेंट्स बनकर हम एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से बहुत सारा प्यार।'

 

ननद की हल्दी में भावुक हुईं दीपिका, भाभी को रोता देख सबा ने यूं लगाया गले 

पाॅपुलर टीवी कपल दीपिका कक्कड़ इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना उनका जिगर का टुकड़ा यानि प्यारी ननंद सबा इब्राहिम दुल्हन जो बनने जा रही हैं। सबा इब्राहिम 4 नवंबर को अपने मंगेतर खालिद नियाज के साथ निकाह रचाएंगी। सबा की शादी से पहले की रस्में जोरों पर चल रही हैं।सबा की शादी का जश्न लखनऊ के मौदहा में चल रहा है, जहां से अभी तक हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। दीपिका ने अपनी ननद सबा की शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 4 नवंबर 2022 को सबा का हल्दी समारोह था। इस फंक्शन में सबा ने एक पिंक कलर का शरारा पहना हुआ था जिसमें मैचिंग दुपट्टे के साथ वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। सबा ने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था। हाल ही मे दीपिका कक्कड़ का ननंद की हल्दी सेरेमनी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। 

 

कंगना ने असम के CM हिमंत बिस्व सरमा से की मुलाकात 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग असम के कई हिस्सों में करने जा रही हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप ने दलाई लामा से की मुलाकात 

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव के लिए इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं। इसी बीच शनिवार रात अनुराग ने दलाई लामा से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

आलिया ने दिया बेटी को जन्म तो बुआ बनी रिद्धिमा ने विदेश बैठे जाहिर की खुशी 

कपूर खानदान में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे घरवालों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर के पापा बनने से उनकी बहन रिद्धिमा कपूर बुआ बन गई हैं। इसे लेकर हाल ही में उन्होंने फैंस के बीच अपनी खुशी जाहिर की है।

 

बिन हाथों वाले राजू अली का सोनू सूद ने संवारा जीवन 

रील लाइफ विलेन सोनू सूद रियल लाइफ में हीरो हैं। ऐसा उन्होंने  कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान साबित कर दिखाया। एक्टर की मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला। हालांकि, उनकी मदद का ये सिलसिला अब भी कायम है। हाल ही में उन्होंने असम के रहने वाले बिना हाथों के राजू अली की मदद की है, जिससे बह एक्टर का शुक्रिया अदा करता नहीं थक रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News