अमिताभ बच्चन और सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा, दादा के निधन से टूटीं ऐश्वर्या शर्मा..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

11/3/2022 6:49:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत के सितारें आए दिन अपनी वजहों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद हाल ही में सलमान खान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है। उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं भाईजान के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन को  X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है। एक तरफ टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के दादा का देहांत हो गया है। दादा के देहांत के बाद ऐश्वर्या शर्मा बुरी तरह टूट गई हैं। तो दूसरी तरफ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने हाल ही में सात महीने के बेटे लक्ष्य के लिए अन्नप्राशन पूजा रखी। मनोरंजन जगत की ऐसी कई खबरों पर आज लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

 

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक रैपर की गोली मारकर हत्या

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब एक और रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस रैपर का नाम टेकऑफ है। मिगोस के रैपरटेकऑफ ने 28 की उम्र में अंतिम सांस ली। घटना के दौरान रैपर के दो साथी भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूस्टन में यह बॉलिंग कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे का समय था, जब ये तीनों साथ थे। उसी समय इन पर गोली चलाई गई। 28 साल के रैपर की तो उसी समय मौत हो गई लेकिन उनके दो दोस्तों को आनन-फानन में हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां लहां कुआवो की हालत ठीक है। वहीं ऑफसेट गंभीर रूप से घायल हैं।

 

जन्मदिन पर बेटी आराध्या संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं ऐश्वर्या

 

1 नवंबर को बच्चन बहू यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने 49 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऐश के इस स्पेशल दिन पर उन्हें बाॅलीवुड से जुड़े फ्रेंड्स, परिवार और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। वहीं बच्चन बहू इस खास दिन पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ बप्पा के दर्शन करने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मां-बेटी मैचिंग आउटफिट में बप्पा के दरबार पहुंची।

 

भारती सिंह ने मायके में रखी 7 महीने के बेटे लक्ष्य की अन्नप्राशन पूजा

 

 भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इसी साल एक प्यारे बेटे लक्ष्य के पेरेंट्स बने। दोनों अक्सर ही अपनी आंखों के तारे लक्ष्य लिम्बाचिया की प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।लक्ष्य अभी सात महीने के हो गए हैं। ऐसे में भारती ने अपने लाडले के लिए अन्नप्राशन पूजा रखी। भारती ने ये फंक्शन अपने होमटाउन अमृतसर में किया है, जहां उनके सभी प्रियजन मौजूद रहे। इस फंक्शन में सभी ने एक साथ खूब मस्ती की और जश्न की झलकियां उसी का प्रमाण हैं।

 


टीवी की पाखी पर टूटा दुखों का पहाड़: नहीं रहे ऐश्वर्या के दादा भगवती प्रसाद

 

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी यानि एक्ट्रेस  ऐश्वर्या शर्मा इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा के दादा का देहांत हो गया है। दादा के देहांत के बाद ऐश्वर्या शर्मा बुरी तरह टूट गई हैं। ऐश्वर्या शर्मा के दादा का 30 अक्टूबर को देहांत हुआ है। ऐश्वर्या ने पोस्ट शेयर कर इस दुखभरी खबर को फैंस के साथ शेयर किया। अपनी पोस्ट में ऐश्वर्या शर्मा ने अपने दादा की कुछ प्यारी सी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा अपने दादा पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।

 

 


बेटी की खातिर फिर साथ सुष्मिता सेन के भाई-भाभी

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा की मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। कपल मौजूदा समय में अलग होने जा रहा है । कपल की एक बेटी है जिसका नाम ज़ियाना है। इन सबके बीच राजीव-चारू दोनों ही अपनी बेटी को पूरा टाइम दे रहे हैं। भले ही जियाना मां चारू के पास हैं लेकिन अक्सर राजीव को भी अपनी लाडली के साथ समय बिताते देखा गया।जहां जियाना की तबीयत खराब होते ही राजीव पत्नी संग गिला शिकवा भुला बेटी से मिलने राजस्थान पहुंते थे। वहीं अब बेटी जियाना के पहले बर्थडे पर कपल फिर एक साथ आया। कपल ने लाडली के लिए  पार्टी होस्ट की जिसमें फैमिली के सदस्य ने शिरकत की।

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं पूजा भट्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सितंबर 2022 को देश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जिससे उनके समर्थकों का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है और आए दिन इस अभियान में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। अब हा ही में एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं पूजा भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

एफिल टॉवर के सामने सोहेल का हंसिका मोटवानी से इज़हार-ए-इश्क

टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही बॉयफ्रेंड संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद अपनी शादी की खबरों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग अपनी सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही मिनटों में वायरल हो गईं।

 

लगातार मिल रही धमकियों के बाद सलमान को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

सुपरस्टार सलमान खान न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक हैं, बल्कि अपने फैंस की भी जान हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इन धमकियों को देखते हुए एक्टर की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर भाईजान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। 

  

 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई रंभा की बेटीः दुआओं के लिए एक्ट्रेस ने जताया आभार 

मशहूर एक्ट्रेस रंभा को लेकर बीते मंगलवार बुरी खबर सामने आई। कनाडा में उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी बेटी साशा को चोटें आई। साशा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हादसे से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर दी थी और फैंस से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। वहीं अब एक्ट्रेस ने बेटी का हेल्थ अपडेट देते हुए एक वीडियो शेयर किया है और फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है।

 

 Y के बाद अब अमिताभ बच्चन को मिली X कैटेगरी की सिक्योरिटी

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान 25 जनवरी, 2023 को पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आखिरी रिलीज को 1486 दिन हो चुके हैं और उनकी वापसी की उम्मीद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर पर उनकी आने वाली फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया गया है। एक मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बेहद डिफरेंट अवतार में नजर आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News