भोजपुरी नारी जिनकी हॉटनेस पड़ रही सब पे भारी, देखें तस्वीरें

7/23/2017 9:54:43 PM

मुंबईः 'बिग बॉस' का सीजन 10 यूं तो कई वजहों से विवादों में रहा लेकिन इस रिएलिटी शो से सबसे ज्‍यादा चर्चा बटोरी भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने। इसी शो में मनोलिसा और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत की शादी हुई और अब यह जोड़ी अपने हनीमून के लिए मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर है। 'बिग बॉस' के बाद रिएलिटी शो 'नच बलिए 8' में भी मोनालिसा और विक्रांत नजर आ चुके हैं, लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के चलते इस जोड़ी को अपना हनीमून मनाने का ही समय नहीं मिला। शादी के बाद दोनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के अलावा भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। शादी के लगभग 6 महीने बाद इस कपल ने हनीमून पर जाने की प्लानिंग की है और अब यह दोनों अपने इन पलों को काफी इंजॉय कर रहे हैं।

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


हाल ही में इन दोनों की मलेशिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब मोनालिसा और विक्रांत की सिंगापुर की भी कुछ तस्वीर वायरल हो रही हैं। मोनालिसा ने शनिवार को मलेशिया और सिंगापुर की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की।

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

बता दें, अंतरा विश्वास यानी मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम है और उन्‍होंने 50 से भी ज्‍यादा भोजपुरी फिल्‍मों में काम किया है। मोनालिसा 'बिग बॉस' के सीजन 10 में अपने डांस के लिए काफी फेमस हुई थीं।