75वां बर्थडे मनाकर लौटे बिग बी, एयरपोर्ट पर बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ हुए स्पॉट

10/14/2017 10:57:22 AM

मुंबई: अमिताभ बच्चन मालदीव में अपना 75वां बर्थडे(11 अक्टूबर) सेलिब्रेट कर वापस लौट आए हैं। कल रात वह एयरपोर्ट पर अमिताभ अपनी फैमिली के साथ स्पाट हुए। 

अमिताभ पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या राय, पोती आराध्या, बेटी श्वेता और नातिन नव्या के साथ गए थे। 
 
 एयरपोर्ट पर बिग बी ब्लैक हुडी एंड व्हाइट पेंट में दिखे। उनके हाथ में इस दौरान रेड कलर की बनारसी साड़ी दिखी। 

 

रिपोर्ट की मानें तो ये लाल रंग का कपड़ा उनके 75वें बर्थडे की पूजा में यूज हुआ था। इस दौरान जया बच्चन भी उनके साथ नजर आईं।

मालदीव में बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और बेटी श्वेता ने बिग बी के लिए मिडनाइट पार्टी ऑर्गनाइज की।  बच्चन फैमिली ने प्राइवेट बीच पर बड़ा सा केक काटा और पटाखे फोड़ते हुए बर्थडे सेलिब्रेट किया।