बिग बी की नातिन नव्या का लेटेस्ट ''डांस'' वीडियो हुआ वायरल
4/14/2017 1:48:34 PM
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह अपने कुछ दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो में नव्या बहुत सुंदर लग रही हैं। नव्या का यह वीडियो उन्होंने खुद अपलोड नहीं किया, उनके किसी फैन ने उन्हीं के नाम के अकाउंट से अपलोड किया हैं।
वीडियो को देखकर लग रहा हैं कि यह किसी पार्टी की वीडियो है। वीडियो में नव्या के आस-पास एक शख्स डांस करता नज़र आ रहा है, जिसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा।
बता दें कि फिलहाल अमिताभ की नातिन नव्या लंदन में वहीं पर पढ़ाई कर रही हैं, जहां अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन पढाई कर रहे हैं।
A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda2) on Apr 9, 2017 at 7:20am PDT