अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 65 करोड़ में बिके फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स!
5/12/2023 4:26:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा द राइज से छा जाने के बाद अब जल्द ही दर्शकों के लिए पुष्पा 2 द रूल ला रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटड हैं। बीते दिनों फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी हुई था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब खबर आई है कि पुष्पा 2 के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार ने 65 करोड़ में खरीद लिए हैं।
'पुष्पा 2 द रूल' कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसके राइट्स रिकॉर्ड रकम में बेचे गए हैं। इससे पहले निर्माता भूषण कुमार पुष्पा 2 के संगीत पर दांव लगा चुके हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूषण कुमार ने पुष्पा 2 के वैश्विक संगीत अधिकार, जिसमें सभी भाषाओं में संगीत शामिल है, और हिंदी सैटेलाइट टीवी अधिकार 65 करोड़ में खरीदे हैं। यह पहली बार है कि किसी फिल्म के संगीत और सैटेलाइट राइट्स इतनी बड़ी रकम में खरीदे गए हैं।
इससे पहले साउथ की सुपरहिट और सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल बाहुबली 2 और आरआरआर के ऑडियो राइट्स के लिए फिल्ममेकर एसएस राजामौली को 10 से 25 करोड़ के बीच मिले थे। ऐसे में पुष्पा 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।
बता दें, पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल