सरोज खान पहली पुण्यतिथि पर भूषण कुमार का बड़ा फैसला, दिग्गज कोरियोग्राफर की जिंदगी पर बनाएंगे फिल्म

7/4/2021 4:48:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को इस दुनियो को अलविदा कहे पूरा एक साल हो गया है। 3 जुलाई को उनकी पहली पुण्यतिथि थी। इस मौके पर फिल्मकार भूषण कुमार ने घोषणा की कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज सरोज खान पर एक बायोपिक बनाएगा, जिसमें उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं को भी छुआ जा सकता है।

 


फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर सरोज खान की पुण्यतिथि पर भूषण कुमार के फैसले के बारे में जानकारी दी। तरण ने लिखा है कि 'यह ऑफिशियल है। भूषण कुमार ने सरोज खान की बायोपिक बनाने की घोषणा की है... लीजेंड्री कोरियोग्राफर के बायोपिक के बारे में आगे की जानकारी की जल्द घोषणा की जाएगी।

 

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि सरोज खान बॉलीवुड की स्टार कोरियोग्राफर थीं। अपने चार दशक लंबे करियर में सरोज खान ने दो हजार से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News