पंचतत्व में विलीन सिंगरः आधी रात को हुआ भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, परिवार को रो-रोकर हुआ बुरा हाल

7/19/2022 12:17:26 PM

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। 82 की उम्र में भूपिंदर के निधन से इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। भूपिंदर कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और कोरोना से जूझ रहे थे। ऐसे में परिवार ने देर रात ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सिंगर के अंतिम संस्कार की तस्वीरें देख फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।

PunjabKesari


उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया, जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गए। 

PunjabKesari

 


न्यूज एजेंसी एएनआई ने के ट्वीट के मुताबिक- मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया। भूपिंदर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी मिताली सिंह ने बताया कि वह पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

 


इसके साथ ही एएनआई ने दिग्गज के अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें भूपिंदर का परिवार रोते-बिलखते हुए उन्हें अंतिम विदाई देता नजर आ रहा है।

PunjabKesari

 


सिंगर के परिजनों के अलावा उनके अंतिम संस्कार में एक्टर-कॉमेडियन सुनील पॉल, प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या और गोल्डी बहल समेत अन्य कई हस्तियां भी शामिल हुईं।

PunjabKesari

 

बता दें भूपिंदर ने ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। भूपिंदर को चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' में मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ 'होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा' गाने का मौका दिया। सिंगर ने खैय्याम की फिल्म 'आखिरी खाट' में सोलो गाया और प्लेबैक सिंगिग में फेमस हो गए। इसके बाद उन्होंने ने 'मौसम', 'सत्ते पे सत्ता', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'हकीकत' जैसी कई अन्य फिल्मों के गाने गाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News