Mehndi & Haldi Ceremony: भूमिका गुरुंग के हाथों में सजी साजन के नाम की मेहंदी, पिया के रंग में रंगते ही खिला ''निमकी मुखिया'' का चेहरा

3/8/2022 8:35:33 AM

मुंबई: सीरियल ‘निमकी मुखिया’ की निमकी यानि एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग अपनी लाइफ के सबसे अच्छे पल की शुरुआत करने जा रही हैं। भूमिका गुरुंग जल्द ही अपने प्यार शेखर मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में एक्ट्रेस की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं।

 6 मार्च 2022 को कपल की हल्दी सेरेमनी हुईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं। 

अपनी हल्दी सेरेमनी में भूमिका येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अब एक्ट्रेस की मेहंदी झलकियां सामने आई हैं। मेहंदी सेरेमनी में भूमिका ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उन्होंने मांग टीका, इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, उनके लुक मेंओवरसाइज्ड मांग टीका ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी।

वहीं, उनके दूल्हे राजा ने मेहंदी कलर के कुर्ते के साथ गोल्डन पायजामा पहना था और वह अपनी लेडीलव के साथ पूरी तरह से जच रहे थे।पिया के नाम की मेहंदी हाथों में सजते ही भूमिका का चेहरा खिल उठा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)


 अपनी शादी को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं इस बारे में बात करते हुए भूमिका ने कहा था-मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि, मैं शादी कर रही हूं। यह आखिरकार हो रहा है। एक साल पहले की बात है, जब शेखर ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने मजाक में उनसे कहा था कि, जब तक वह घुटनों के बल नहीं बैठ जाता, मैं हां नहीं कहूंगी। इसलिए एक साल पहले मेरे जन्मदिन पर उन्होंने प्रपोज किया और मैं मान गई थी।


 

Content Writer

Smita Sharma