भूमिका चावला फिल्मी चकाचौंध से हुईं दूर, 15 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

8/21/2018 4:18:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। भूमिका चावला ने 2003 में फिल्म तेरे नाम से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह एक्टर सलमान खान के साथ नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

 

 

पहली हिट के बाद हालांकि भूमिका बॉलीवुड में कुछ खास नाम नहीं कर पाईं जिसके बाद उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया। 

 

 

भूमिका का जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। आर्मी परिवार में जन्मीं भूमिका ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली में की, जिसके बाद वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए 1997 में मुंबई आ गईं। यहां भूमिका को ऐड और हिंदी म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला। कई ऐड फिल्में करने के बाद भूमिका ने अदनान सामी और उदित नारायण के म्यूजिक एल्बम में भी काम किया।

 

 

ऐड फिल्मों के बाद भूमिका को जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिल गया। साल 2000 में भूमिका ने युवाकुडु नाम की पहली फिल्म की। उनकी दूसरी तेलुगू फिल्म खुशी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

 


2003 में उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया, जहां उन्होंने फिल्म तेरे नाम से डेब्यू किया। अगले ही साल 2004 में भूमिका ने फिर सलमान के साथ फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' की। फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम किरदार में थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद भूमिका ने 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 

 


बता दें कि भूमिका, भरत से ही योग सीखती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने नासिक के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के 7 साल बाद 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भूमिका ने 2016 में एक बार फिर वापसी की और फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से कमबैक किया। फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत (धोनी) की बहन बनी थीं। 

 

Konika