आदित्य-अनुष्का की शादी में बनठन कर पहुंची भूमि-वाणी पर अटकीं सबकी निगाहें, नीना गुप्ता के साड़ी लुक ने भी लूटी महफिल

11/22/2021 12:41:40 PM

मुंबई. एक्टर आदित्य सील गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन कपूर के साथ 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य पूरे बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे। आदित्य येलो शेरवानी में नजर आए। वहीं अनुष्का पर्पल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों की शादी में चार-चांद लगाने कई स्टार्स पहुंचे, जिनमें वाणी कपूर, आथिया शेट्टी, नीना गुप्ता, सुजैन खान और भूमि पेडनेकर शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं हसीनाओं के लुक पर...


सुजैन खान


एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान आदित्य और अनुष्का की शादी में पहुंची। इस दौरान सुजैन गोल्डन चोली और मैरून लहंगे में नजर आई। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सुजैन ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था। इस लुक में सुजैन बेहद खूरसूरत लग रही थी। सुजैन के इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।


आकांक्षा रंजन


अनुष्का रंजन कपूर की शादी में बहन आकांक्षा रंजन के लुक ने चार-चांद लगा दिए। आकांक्षा ने पीच लहंगा पहना हुआ था। लाइट मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में आकांक्षा गॉर्जियस लगी। फैंस आकांक्षा को देखते ही रह गए।


वाणी कपूर

एक्ट्रेस वाणी कपूर भी आदित्य और अनुष्का की शादी में शामिल हुई। एक्ट्रेस ने व्हाइट लहंगा पहना हुआ था। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था। एक्ट्रेस के हॉट लुक ने महफिल लूट ली। 


आथिया शेट्टी


एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी आदित्य-अनुष्का की शादी में शिरक्त की। आथिया ने अपनी दोस्त की शादी के लिए पिंक कलर का डीप नेक लहंगा चुना। इस लुक में आथिया बेहद खिली। आथिया के लुक पर फैंस फिदा हो गए।


नीना गुप्ता


एक्ट्रेस नीना गुप्ता आदित्य-अनुष्का की शादी में ग्रीन साड़ी पहन कर पहुंची। नीना के इस लुक को सब देखते ही रह गए। 


भूमि पेडनेकर


एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी इस मामले में पीछे नहीं रही। एक्ट्रेस येलो लहंगे में आदित्य-अनुष्का की वेडिंग में शामिल हुई। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था। एक्ट्रेस के इस लुक को देख कर फैंस दीवाने हो गए। 
 

Content Writer

Parminder Kaur