भूमि पेडनेकर ने दिखाए ऐब्स, स्लिट गाउन में हॉट दिखी वाणी कपूर, देखें फोटोज

1/29/2023 12:59:55 PM

मुंबई। भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर बीते शनिवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक साथ नजर आईं। हिरोइंस ने इस कार्यक्रम के लिए बोल्ड गाउन पहना। इवेंट में एक्ट्रेस रेखा भी नज़र आईं, जिन्होंने रेड कार्पेट पर रवीना टंडन के साथ सेल्फी क्लिक की। कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, निम्रत कौर, अनुपम खेर, सोनू सूद, नरगिस फाखरी, श्रिया सरन, हर्षवर्धन कपूर, टिस्का चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता और कई अन्य सेलेब्स भी इस इवेंट में शामिल हुए।

भूमि पेडनेकर ने इवेंट के लिए फ्लोर-स्वीपिंग ट्रेन के साथ ग्रीन कटआउट गाउन पहना था। वाणी ने थाई स्लिट के साथ एक शिम्मरी ऑरेंज गोल्ड ड्रेस पहनी थी। रेड कार्पेट पर भूमि और वाणी ने एक साथ पोज दिए। उनके वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक ने लिखा, "कमाल लग रही हो गर्ल्स।" दूसरे ने लिखा, "शानदार।"

वहीं पैपराज़ी ने रवीना टंडन और रेखा को सेल्फी लेते हुए कैप्चर किया। जहां रेखा ने भारी मेकअप और गहनों के साथ ग्रे साड़ी पहनी थी, वहीं रवीना ने ग्रे और ब्लैक गाउन पहना था। हाल ही में, रवीना को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, और उन्हें बाद में वर्ष में प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त होगा।

सोनू सूद ने भी ब्लैक सूट पहना था, जिसे उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। वेटरन एक्टर अनुपम खेर ब्लैक कलर के आउटफिट में नज़र आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने गोल्डन ब्लाउज के साथ ब्लैक साड़ी पहनी थी।

कार्तिक आर्यन, जिन्हे हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ के एक एपिसोड में अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा के प्रोमोशन के दैरान देखा गया था, भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुंबई में एक मैगजीन द्वारा आयोजित इस इवेंट के लिए उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक फॉर्मल सूट पहना था।

10 फरवरी को रिलीज होने वाली उनकी अपकमिंग फिल्म में कार्तिक लीड रोल में नजर आएंगे। रोहित धवन निर्देशित अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म अला ‘वैकुंठप्रेमुलु’ का रिमेक है, और इसमें कृति सनोन, परेश रावल, राजपाल यादव, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी शामिल हैं।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi