जिंदगी की जंग हार गईं मुंबई की ''निर्भया'',आरोपी की दरिंदगी देख भूमि पेडनेकर बोलीं-''इसे सुन मेरी रूह...कब रुकेगा ये सब''

9/11/2021 3:13:06 PM

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है। युवती के साथ रेप के बाद उन दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है।

घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था लेकिन वह पीड़िता जिंदगी से जंग हार गई। आम जनता से लेकर स्टार तक इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा-'मुंबई में महिला के साथ रेप...उसे लोहे की राॅड से मारा,उसकी हाॅस्पिटल में मौत। इसे सुन मेरी रूह कांप गई। यह कब रुकेगा। हमें एक स्ट्रिक कानून की जरूरत । मृतक के परिवार को मेरी संवेदना। ओम शांति... कोई भी इसका हकदार नहीं।'

खबरों के मुताबिक ये घटना 2.30 से 3 बजे की बताई जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप कर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली और फिर उसे सड़क पर फेंक कर चला गया था। घटना की सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो महिला को खून से सना पाया। उसे जल्द अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 33 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती महिला ने आखिकार दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


साल 2012 में हुई थी ऐसी ही एक घटना

कि दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया जिसे बाद में 'निर्भया' कहा गया।कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
 

Content Writer

Smita Sharma