भूमि पेडनेकर ने किया वेजिटेरियन बनने का फैसला, कहा-कोई भी आदत छोड़ना सबसे मुश्किल काम

10/14/2020 1:10:54 PM

मुंबई. बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों नॉनवेज छोड़कर वेजिटेरियन बन रहे हैं। कई स्टार्स वेजिटेरियन बनने का फैसला ले चुकें हैं। हाल ही में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है। भूमि ने यह फैसला उस वक्त लिया जब वह जलवायु परिवर्तन को लेकर काम कर रही है। एक्ट्रेस ने इसका श्रेय पर्यावरण के लिए काम करने की जर्नी को ही दिया है, क्योंकि इसके बाद ही उन्हें वेजिटेरियन बनना ज्यादा सही लगा।

 

दरअसल, एक्ट्रेस पर्यावरण संरक्षण  के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं और पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरुकता फैला रही हैं। एक्ट्रेस अपने किचन गार्डन में घर पर ही सब्जियां लगाती हैं।


भूमि ने अपने वेजिटेरियन बनने के फैसले को लेकर कहा, 'कई सालों से, मैं वेजिटेरियन बनना चाहता थीं। कोई भी आदत तोड़ना सबसे मुश्किल काम है। यह क्लाइमेट वॉरियर के साथ मेरी यात्रा थी, जिसने मुझे बहुत सी चीजें सिखाईं और मुझे अब मीट खाने का मन नहीं हुआ।'


भूमि ने आगे कहा, 'मैं कभी भी नॉन-वेजिटेरियन खाने पर निर्भर नहीं थी, लेकिन मैंने लॉकडाउन के दौरान सोचा कि मैं मीट छोड़ दूंगी। यह वास्तव में ऐसा कुछ था जो इतने अच्छे तरीके से हो गया। अब छह महीने हो गए हैं और मुझे अच्छा लग रहा है और मैं शारीरिक रूप से उतनी मजबूत और स्वस्थ महसूस कर रही हूं, जितना मैं चाहती थी।'


बता दें भूमि से पहले शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, कंगना रनौत भी नॉनवेज छोड़ चुकें हैं।

Smita Sharma