जोरो शोरों से फिल्म ''दुर्गामती'' के प्रमोशन में जुटीं भूमि पेडनेकर, रेड मेटालिक अटायर में बिखेरा जलवा

12/10/2020 1:56:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुर्गामती' का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस को आए दिन कहीं न कई फिल्म के प्रमोशन के चलते स्पॉट किया जाता है। बीते दिन एक बार फिर भूमि का रेड आउटफिट में जलवा देखने को मिला। एक्ट्रेस इस दौरान अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करती नजर आईं। तो चलिए डालते हैं एक नजर भूमि की इन स्टनिंग तस्वीरों पर...


लुक की बात करें तो इस दौरान भूमि इंडियन फैशन डिज़ाइनर अमित अग्रवाल की डिज़ाइन की हुई फुल स्लीव्स वन साइडेड रेड मैटेलिक विंगड ड्रेस में नजर आईं।

 

ड्रेस में बना थाई-हाई स्लिट पैटर्न एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक को एकदम डिफ्रेंट बना रहा है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पेयर की हुई है।

 

ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मेकअप भी कमाल का है। न्यूड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और मैसी हेयरस्टाइल एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहै हैं।

 

कमप्लीट लुक में एक्ट्रेस वाकई कमाल की लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें, भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दुर्गामती' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। यह एक दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक है। इस हॉरर फ़िल्म में भूमि अहम किरदार में नजर आएंगी।

suman prajapati