श्रद्धांजलि: दोस्त सुशांत सिंह की याद में 550 जरूरतमंद परिवारों को खाना खिलाएंगी भूमि पेडनेकर

6/29/2020 3:36:29 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनके साथ काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर्स को अब भी ये यकीन नहीं है कि वे इस दुनिया में नहीं रहे। उनका इस तरह से जाना हर किसी को सदमा दे गया।बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत के साथ फिल्म 'सोन चिड़िया' में काम कर चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सुशांत की याद में एक नेक काम किया।

PunjabKesari

भूमि ने डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा के एक साथ द अर्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर 550 जरूरतमंद परिवारों को खाना पहुंचाने में मदद की। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। तस्वीर के साथ भूमि ने कैप्शन में लिखा-'

PunjabKesari

सुशांत की याद में मैंने 'एक साथ फाउंडेशन' के साथ मिलकर 550 गरीब परिवारों को भोजन कराऊंगी। आइए उन सभी के प्रति प्यार जाहिर करें, जिन्हें इसकी जरुरत है।' जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 

PunjabKesari

इससे पहले  सुशांत के निधन के बाद भूमि ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था-'कैसे सुशांत ने सोन चिड़िया के सेट उन्हें अपने टेलिस्कोप से ग्रह और तारे दिखाएं। फिल्म के सेट पर उन्होंने एक टीजर की तरह गैलेक्सी के बारे में समझाया।'

 

Bollywood Tadka

बता दें कि भूमि से पहले डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर ने भी जरुरतमंदों की मदद कर एक्टर को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया था । उन्होंने बताया था कि वो करीब 3400 परिवारों को खाना खिलाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि  सुशांत ने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। उनकी फिल्म केदारनाथ को भी अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News