भूमि पेडनेकर ने दिल्ली में लिया गोलगप्पे और चाट का मजा, वीडियो देख फैंस के मुंह में आया पानी

4/1/2022 10:14:07 AM

मुंबई. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोलगप्पों और चाट का मजा लेती हुई नजर आ रही है। 

PunjabKesari
वीडियो में भूमि पर्पल टॉप में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस पहले गोलगप्पे और चाट का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। भूमि ने इस वीडियो पर लिखा- 'जब आप दिल्ली में हों' इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'दिल्ली की चाट में मेरा दिल है।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

काम की बात करें तो भूमि हाल ही में फिल्म 'बधाई दो' में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव थे। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'दि लेडीकिलर' में नजर आएगी। इस फिल्म में भूमि के साथ अर्जुन कपूर दिखाई देंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News