भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन स‍िंह की नई फिल्म, जानें क्यों सीक्रेट रखा है टाइटल

5/23/2018 8:17:51 PM

मुंबईः भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्में और गाने लोगों को बेहद पसंद आते हैं। शायद यही वजह है कि इंटरनेट पर पवन सिंह का वीडियो बहुत देखा जाता है। वह आए दिन स्टेज शो करते नजर आ ही जाते हैं। 

बता दें खबर है इस फिल्‍म में पवन सिंह और अरूण ओझा साथ नजर आ सकते हैं। जहां पवन सिंह भोजपुरी सिनेजगत के सुपरस्‍टार हैं, वहीं अरूण आेझा के लिए यह डेब्‍यू फिल्‍म होगी।

खबरों के मुताब‍िक फिल्म की कहानी पर काम पूरा हो चुका है। इन दिनों मूवी के म्‍यूजिक और शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन सर्च करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। हालांकि अभी इस फिल्‍म का टाइटल जारी नहीं किया गया है, क्योंकि टाइटल फिल्म का सबसे बड़ा फैक्टर बताया जा रहा है। इस फिल्‍म के निर्देशक रंजन शर्मा करेंगे।

Punjab Kesari