कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं भोजपुरी स्टार मोनालिसा, कहा- ''लड़कियों को छोड़ो लड़कों को भी नहीं....

9/30/2021 11:50:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सिनेमा और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स से भी टीवी की डायन फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती है। आज मोनालिसा ने जो मुकाम हासिल किया है, उसे पानने के लिए उन्हें जिंदगी में काफी मेहनत करनी पड़ी है, इंडस्ट्री में काफी कुछ फेस करना पड़ा है। एक बार एक इंटरव्यू में मोनालिसा इसे लेकर खुलासा किया था।

 

मोनालिसा ने मीडिया के साथ खुलासा किया था कि जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का ऑफर मिला था। ये ऑफर उन्हें तब दिया गया था जब वह कोलकाता से मुंबई आई थीं और फिल्मों में एक ब्रेक पाने की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उन्हें कई कास्टिंग काउच के ऑफर दिए गए थे।

 


मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच जैसी स्थिति में खुद को बहुत ही अच्छे से संभाला। उन्होंने किसी भी प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और बड़ी हिम्मत के साथ आगे बढ़ती रही। मोनालिसा ने कहा था कि उन्होंने कास्टिंग काउच का ऑफर स्वीकार नहीं किया था शायद यही कारण था कि उनका शुरुआती दौर काफी संघर्ष भरा रहा।

 

फिल्म और टेलीविजन जगत के बारे में खुलासा करते हुए मोनालिसा ने कहा, ‘फिल्म और टीवी एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां लड़कियों को छोड़ो लड़कों को भी नहीं बख्शा जाता है। उनका भी खूब शोषण किया जाता हैं। लड़कों को गे रिलेशन बनाने के लिए भी मजबूर किया जाता है।


बता दें, साल  2006 में मोनालिसा अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘ब्लैकमेल में एक आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।


मोनालिसा का सबसे ज्यादा नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में चमका। भोजपुरी में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाके' से की थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ नजर आए थे। मोनालिसा ने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो टीवी सीरियल्स नजर में अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीत चुकी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News