भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी का हुआ कार एक्सिडेंट, सुशांत केस में धमकी गैंग पर लगाए थे गंभीर आरोप

9/19/2020 4:17:34 PM

मुंबई. साल 2020 सभी के लिए कुछ खास नही रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रही है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी का एक्सिडेंट हो गया है। गायक का इलाज दिल्ली के हॉस्पिटल में चल रहा है। गायक के साथ कार में तीन लोग और थे। जिनमें गायक नीरज पाली, ठेकेदार सुबोध और ड्राइवर शामिल हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, एक्सिडेंट बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास हुआ। कार नई दिल्ली की ओर जा रही थी। कई चोटों के बाद, सभी को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें गुरुवार को दिल्ली रेफर कर दिया गया।


बता दें गायक सुनील ने सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में किसी धमकी गैंग का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। सुनील ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि सुशांत को पिछले एक महीने से धमकियां मिल रही थी। जिसकी वजह से सुशांत परेशान थे।  धमकियों के कारण सुशांत अपना सिम लगातार बदल रहे थे।  सुशांत ने एक महीने में करीब 50 बार सिम कार्ड चेंज किया था।

Smita Sharma