कोरोना ने ली एक और जान: भोजपुरी सिंगर श्याम देहाती का निधन,सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

4/20/2021 1:58:25 PM

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस वायरस की दूसरी लहर में कई लोगों की जान जा रही है। बी-टाउन इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं कई स्टार्स और उनके परिवार वालों की इस वायरस ने जान ले ली है। भोजपुरी सिंगर श्याम देहाती का निधन हो गया है। खबर के अनुसार सिंगर का निधन कोरोना से हो गया है। श्याम देहाती के निधन की खबर सुन पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो श्याम देहाती की कुछ दिन पहले तबीयत थोड़ी खराब हुई थी। हाल ही में गीतकार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इसके बाद रविवार को हालत बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद श्याम देहाती ने अपनी अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

खेसारी लाल यादव ने इंस्टा पर श्याम देहाती की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहे, ये मैसेज शेयर नहीं किया जा रहा है, मन बहुत भारी हो गया है. भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी। भगवान आपकी पवित्र आत्मा को शांति दे।'

PunjabKesari

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लिखा-'बहुत दुःख हुआ है सुन कर अब श्याम देहाती जी हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो श्याम देहाती ने 2007 में निरहुआ रिक्शावाला से एक सिंगर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। श्याम देहाती ने खेसारी लाल यादव, रवि किशन, दिनेशलाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी समेत भोजपुरी के तमाम बड़े स्टार्स के लिए गाने लिखे थे। एक संगीतकार होने के अलावा श्याम देहाती ने तीन साल पहले ‘रानी दिलबर जानी’ नामक भोजपुरी फिल्म से बतौर हीरो भी डेब्यू किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News