भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने वैशाली पांडे संग की सगाई, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

5/10/2021 1:41:36 PM

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडे अक्सर अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज के कुछ घंटों बाद ही चर्चा में आ जाता है। इसी बीच एक बार फिर रितेश सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि इस बार वह अपने गानों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाा में हैं। दरअसल, सिंगर और एक्टर रितेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

रितेश पांडे ने हाल ही में डाॅक्टर वैशाली पांडे के संग सगाई कर ली है। कपल की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं। उत्तर प्रदेश के वाराणस में सगाई की पूरी रस्म बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुई है, जिसमें दोनों परिवार के सगे-संबंधी मौजूद थे।

लुक की बात करें तो रितेश इस दौरान ब्लू फाॅर्मल कपड़ों में दिखे। वहीं वैशाली रेड साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने ग्रीन ब्लाउज के सात टीमअप किया था। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं 

कौन है रितेश की होने वाली दुल्हनिया


वैशाली पांडे सैदपुर गाजीपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल वे सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। वहीं रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनके कई गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। इसके अलावा उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma