''महाशिवरात्रि'' पर भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह के घर गूंजी बेटे की किलकारी, हाॅस्पिटल से शेयर की न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर

3/12/2021 2:51:57 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से लगातार गुड न्यूज आ रही हैं।  पहले अनुष्का शर्मा फिर करीना कपूर इन सेलेब्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम क्वीन सीमा सिंह मां बनीं। सीमा के घर 'महाशिवरात्रि' के दिन प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी।

इस बात की जानकारी खुद सीमा सिंह ने इंस्टा पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर में सीमा के पति अपने लाडले को बाहों में उठाए दिख रहे हैं।

 

 

तस्वीर में सीमा ने अपने बेटे के चहेरे पर इमोजी बनाई हुई है। उन्होंने लिखा- 'मेरे घर बेटे का जन्म हुआ है, महाशिवरात्रि पर यह महादेव का गिफ्ट है। सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' 

इसके अलावा सीमा की लाडले संग से एक और तस्वीर सामने आई हैं। तस्वीर में सीमा हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं और बच्चे को उनके पति ने गोद में लिया हुआ है। बेटे के जन्म के बाद और मां बनने की खुशी सीमा के चेहरे पर साफ झलक रही है। बता दें कि भोजपुरी स्टार सीमा सिंह ने साल 2019 में टना के बड़े कारोबारी सौरव कुमार के साथ सात फेरे लिए थे। इसके बड़ा उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन वो सोशल मीडियापर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma