भोजपुरी की हॉट एक्ट्रैस मोनालिसा ने पति के साथ मनाई दीवाली, शेयर की तस्वीरें

10/21/2017 1:52:15 AM

मुंबईः भोजपुरी एक्ट्रैस मोनालिसा ने हसबैंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दीपावली मनाई। मोनालिसा ने घर पर पूजा करते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में शेयर की हैं। इन फोटोज पर फैंस ने कमेंट किया कि दोनों की जोड़ी सलामत रहे।

आम लोगों की तरह भोजपुरी एक्ट्रैसेज में भी सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहने का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। ये एक्ट्रैसेज अपने तरह-तरह के पोज में ली गई सेल्फी पोस्ट करती रहती हैं। इनके फैन्स को भी इनकी सेल्फी का इंतजार होता है।

बता दें ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने दर्शकों के साथ जुड़े रहने के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रैस सुबह के चाय से लेकर रात तक सोने तक की फोटो अपने फैंस के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं।