भोजपुरी फिल्म में काम करने वाली इस एक्ट्रैस को नहीं आती भोजपुरी

3/20/2017 11:11:03 AM

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रैस प्रियंका पंडित ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। प्रियंका पंडित की नई फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें प्रियंका नागिन के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरैक्टर मनोज नारायणा हैं। प्रियंका को बहुत उम्मीद है कि उनकी यह मूवी 2016 में आई फिल्म 'इच्छाधारी' की तरह ही सुपरहिट होगी। 

प्रियंका फिलहाल गुजरात में अपनी भोजपुरी फिल्म 'रेम्बो राजा' के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौट आई हैं। अपनी नई फिल्म के लिए प्रियंका जिम और वर्कआउट पर खासा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने 10 किलो वजन घटाया है। उनकी दो और फिल्में 'इंडिया वर्सेज पाकिस्तान' और 'बागी इश्क' भी बनकर तैयार हैं। 'बागी इश्क' का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया। 

बता दें कि प्रियंका का जन्म अहमदाबाद में हुआ है, लिहाजा उन्हें भोजपुरी नहीं आती। गुजरात में रहने की वजह से वो गुजराती अच्छी बोल लेती हैं। प्रियंका ने अहमदाबाद कॉलेज से ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है। सितंबर, 2015 में जब छत्तीसगढ़ के मोस्ट वॉन्टेड नितिन चोपड़ा को अरेस्ट किया गया तो उस वक्त भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रैस प्रियंका पंडित उनके साथ थीं। छत्तीगढ़ पुलिस को नितिन की लंबे समय से तलाश थी। नितिन की गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ टीवी सीरियल 'जमाई राजा' की एक्ट्रैस रेहाना मल्होत्रा भी थीं।