''कजरा रे..'' गाने पर ठूमके लगाती दिखीं भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे, देखें वीडियो
8/10/2018 1:01:38 PM
मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे का इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे उनके फैंस काफी लाइक कर रहे है। वीडियो में पूनम दुबे ऐश्वर्या राय के फेमस सॉन्ग ‘कजरा रे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। ये गाना फिल्म 'बंटी और बबली' का है। इसके ऑरिजनल सॉन्ग में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक अच्चन और अमिताभ बच्चन साथ डांस करते दिखे थे। ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और लंबे समय तक चार्टबस्टर्स पर था।
गौरतलब है कि पूनब दुबे बचपन से एयर होस्टेस बनने की ख्वाहिश रखती थीं। लेकिन पारिवारिक वजहों से ऐसा हो न सका। वह ‘मिस इलाहाबाद’ बन गईं और इसके बाद भोजपुरी सिनेमा का चमकदार करियर उनका इंतजार कर रहा था। आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पूनम ने अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। उन्हें आज क्षेत्रीय सिनेमा की टॉप की अभिनेत्रियों में गिना जाता है। पूनम ने ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘हमार फर्ज’, ‘बाबा रंगीला’, ‘हम हैं जोड़ी नंबर वन’, ‘रंगदारी टैक्स’, ‘चना जोर गरम’ सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।