रेड मोनोकनी में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का बोल्ड लुक, पूल किनारे यूं किया चिल

12/21/2019 10:01:34 AM

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। वह टीवी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में वह रेड कलर की मोनोकनी में दिख रही हैं। पूल किनारे वह अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। इन तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-' 'ड्र‍िमिंग'।

फैंस उनकी इन तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर ठेर सारे मेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी मोनालिसा ने बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की हैं। 

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिश्वास है, लेकिन उन्हें लोग मोनालिसा के नाम से ही जानते हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। मोनालिसा रियालिटी शो 'बिग बॉस के सीजन 10' में नजर आ चुकी हैं।

इस शो ने उन्हें हिन्दी सिनेमा में अच्छी पहचान दिलाई। इसके अलावा वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 'नच बलिए 8' में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा इन दिनों सीरीयल 'नजर' में अपना एक्ट‍िंग टैलेंट दिखा रही हैं। वह सीरियल में एक 'डायन' के रोल में हैं। 

Smita Sharma