भोजपुरी एक्ट्रैस आम्रपाली अब दिखती हैं एेसी, वजन कम कर बदला लुक

4/20/2018 12:47:48 PM

मुंबई: भोजपुरी फिल्मों की जान आम्रपाली दुबे एक साथ 8 फिल्में साइन करने के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्में साल 2018 और 2019 के बीच रिलीज होंगी। आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रैस बन चुकी हैं।

 

 

समय के साथ-साथ उनकी पॉपुलैरटी और फैंस की संख्या बढ़ रही है। 4 साल पहले फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करते वक्त आम्रपाली काफी स्लिम थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता गया। स्क्रीन पर वो काफी हैवी दिखने लगीं।

 

 

लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि बढ़े हुए वजन के साथ भी वो उतनी ही खूबसूरत लगती थीं। पर बीते कुछ समय से वे अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगी हैं।

 


आम्रपाली अब एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। उनका वजन पहले से काफी घट गया है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। जिम में घंटों पसीना बहाकर वर्कआउट और एक्सरसाइज की है। एक्ट्रैस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती हैं।

 

 

बता दें कि आम्रपाली के बढ़े हुए वजन के पीछे भोजपुरी इंडस्ट्री की डिमांड भी कही जा सकती है. जिस तरह बॉलीवुड में स्लिम, जीरो साइज फिगर वाली एक्ट्रैसेस की डिमांड है, वैसे ही कहा जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रैस को स्लिम लुक में पसंद नहीं किया जाता।

 

 

 

Punjab Kesari