पंजाब से मिला बिहारः सिंगर सिद्धू मूसेवाला से मिलीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, तस्वीर देख फैंस ने लगाए ऐसे कयास

11/26/2021 11:22:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है, जहां फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने पंजाबी फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

शेयर की गई तस्वीरों में अक्षरा सिंह सिद्धू मूसेवाला के साथ जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सिद्धू मूसेवाला व्हाइट टी और ब्लैक पैंट में परफेक्ट दिख रहे हैं।

तस्वीरें शेयर कर अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- 'हो दुकी तिकी पूरी ठोक-ठोक रखदा, डेंजर ते जानलेवा शौंक रखदा, सिद्धू मूसेवाला के साथ बहुत अच्छा समय बीता.' पंजाबी और भोजपूरी स्टार्स को एक साथ देख फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही पंजाबी म्यूजिक एल्बम में साथ नजर आ सकते हैं। 

 


वर्कफ्रंट पर अक्षरा सिंह टीवी के काला टीका, पोरस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शोज में अपने किरदार से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो भोजपुरी की कई मशहूर फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं सिद्धू मूसेवाला पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वो पंजाबी इंडस्ट्री अब तक कई हिट गाने दे चुके हैं।

Content Writer

suman prajapati