नहीं रहे भोजपुरी के दिग्गज एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी, हार्ट अटैक ने ली जान

12/18/2023 11:30:51 AM

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्‍गज एक्‍टर बृजेश त्रिपाठी अब इस दुनिया में नहीं रहे।  'ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्‍मों से अपनी पहचान बनाने वाले बृजेश त्र‍िपाठी ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। 

बृजेश त्र‍िपाठी को फिल्म 'ओम' की रिलीज के बाद पॉपुलैरिटी मिली थी। भोजपुरी इंडस्‍ट्री में 100 से अध‍िक फिल्‍मों में काम कर चुके बृजेश त्र‍िपाठी ने बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में भी काम किया था।

बृजेश त्र‍िपाठी बीते 46 साल से एक्‍ट‍िंग की दुनिया में सक्रिय थे। वह इन दिनों डायरेक्‍टर सुजीत सिंह की फिल्‍म 'आंखें' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें चिंटू पांडे लीड रोल में हैं। बृजेश त्र‍िपाठी ने सलमान खान की फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'मोहरा' जैसी हिंदी फिल्‍मों भी काम किया था।
 

Content Writer

Smita Sharma